एस.बी.एस के छात्रो ने 12वी बोर्ड मे दिया उत्कृष्ट परिणाम
स्थानीय सरदार भगत सिंह उच्च माध्यमिक विद्यालय में बारवीं बोर्ड परीक्षा में विद्यालय प्रशासन द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का स्वागत व अभिनन्दन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के संस्थापक नरेश प्रजापत ने बताया की विद्यालय के छात्र हर्षित नागदा ने विज्ञान वर्ग मे 85.20 प्रतिशत बनाकर तथा ईश्वरी प्रजापत ने कला वर्ग मे 84.40 प्रतिशत, बनाकर विद्यालय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। इसी क्रम मे हिमांशु प्रजापत ने 83.20 प्रतिशत तथा प्रविन चौधरो ने 81.80 प्रतिशत प्राप्त किये। तथा विज्ञान वर्ग मे राफिया खान ने 79.40 प्रतिशत बनाये तथा अग्रेजी विषय मे छात्रा ने 100 में से 100 अंक प्राप्त किये। प्रजापत ने संबोधित करते हुए छात्रो को कठिन परिश्रम, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण का महत्व बताया तथा सभी छात्रों को निरंतर प्रयास करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य श्री हरिवल्लभ श्रीमाली, सह-प्रबंधक यशवंत प्रजापत, साक्षी पुरोहित तथा सचिव मोनिका प्रजापत ने मेधावी विद्यार्थियों का अभिनन्दन कर उनका उत्साहवर्धन किया। इन छात्रों की उपलब्धि पर पूरे विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल रहा। कार्यक्रम का सफल संचालन विद्यालय के अध्यापक श्री विष्णु कुमावत द्वारा किया गया।

