सरदार भगत सिहं शिक्षण संस्थान नाथद्वारा एस.बी.एस. के छात्रो ने ओलम्पियाड मे जोता गोल्ड मेडल




एस.बी.एस. के छात्रो ने ओलम्पियाड मे जोता गोल्ड मेडल
स्थानीय सरदार भगत सिंह शिक्षण संस्थान के विद्यार्थियों द्वारा हाल ही आयोजित इड्योनो इन्टरनेशनल ओलम्पियाड 2025-26 प्रतियोगिता मे सांईन्स ओलम्पियाड मे शानदार प्रदर्शन कर नगर का नाम गौरवान्वित किया। गणित विषय के प्रभारी ऐश्वर्य शर्मा ने बताया की इस ओलम्पियाड प्रतिस्पर्धा मे विद्यालय के कक्षा 10वी के विरेन्द्र सिंह, लोचन पालीवाल, कृष्णा पालीवाल, ने श्रेष्ठ प्रदर्शन कर गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इसी प्रकार कक्षा 9 में युवराज सिंह, शौर्य बंशीवाल, अनुज जाट, शैतान सिंह चौधरी, कक्षा 6 मे भाग्यश्री लौहार, योगिता लौहार, कक्षा 5 में काव्यांश कीर, कक्षा 4 मे निवान वैरागी, दृष्टि व्यास, दिव्यराज सिंह शिव्यांशु सिंह, प्रतिक सोनी, चिराग नंगारची ने भी गोल्ड मेडल प्राप्त किया। प्रतियोगिता मे श्रेष्ठ परिणाम प्राप्त विजेता विद्यार्थियों का संस्थान के संस्थापक नरेश प्रजापत, प्रबन्धक यशवन्त कुमार प्रजापत, सचिव मोनिका प्रजापत एवं प्रधानाचार्य हरिवल्लभ श्रीमाली के आतिथ्य मे प्रसस्ति पत्र एवं मेडल पहनाकर बच्चो को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ प्रेषित की। वरिष्ठ प्रभारी फारूख हुसैन च विष्णु कुमावत ने बताया की संस्थान द्वारा पहले भी इस प्रकार की ओलम्पियाड प्रतियोगिताओं के श्रेष्ठ परिणाम बच्चो के द्वारा दिये गए। कार्यक्रम का संचालन कुशल बारठ ने किया।
